HighlightNainital News

हल्द्वानी : सिर्फ इसलिए की व्यापारी की हत्या, 1 गिरफ्तार, दूसरा फरार, SSP का दावा

हल्द्वानी पुलिस ने बीते शुक्रवार को कलावती कॉलोनी के व्यापारी भगीरथ सुयाल की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले का खुलासा हुआ है। एसएसपी प्रीति प्रियर्शिनी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की भगीरथ सुयाल हत्याकांड के एक आरोपी राहुल घनेला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा आरोपी पवन पाल अभी फरार है, हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा और स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार व्यापारी भगीरथ सुयाल की हत्या का कारण लड़ाई झगड़ा है।

एसएसपी ने जानकारी दी कि 26 मार्च को भागीरथ के घर के सामने झगड़ा कर रहे लोगों को रोकने पर राहुल घनेला और पवन पाल ने डंडे से मारकर उसकी हत्या कर दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया था लेकिन रास्ते में व्यापारी ने दम तोड़ दिया था। वहीं बता दें कि पकड़ा गया आरोपी राहुल मुक्तेश्वर का रहने वाला है जबकि दूसरा फरार आरोपी पवन पाल हल्द्वानी का ही रहने वाला है। एसएसपी ने दावा किया है दूसरे फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

https://youtu.be/2loLnCxAUB0

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें