NainitalBig News

हल्द्वानी बवाल: तो क्या हिंदूवादी नेता विपिन पांडे ने की थी दंगा भड़काने की कोशिश!, पुलिस ने किया अरेस्ट

हल्द्वानी शहर के उजाला नगर में 18 नवम्बर को हुए बवाल मामले में लोगों को उकसाने और फेसबुक के जरिए माहौल खराब करने के आरोप में पुलिस ने हिंदूवादी नेता विपिन पांडे को गुरुवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पांडे से पुलिस पूछताछ कर रही है।

एसआई ने दी है तहरीर

18 नवम्बर को हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित उजाला नगर के उजालेश्वर महादेव मंदिर के सामने गौवंश का सिर मिलने के बाद लोगों को उकसाने और फेसबुक के जरिए माहौल खराब करने के मामले पुलिस ने हिंदूवादी नेता विपिन पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली की एसआई आरती वाल्मिकी ने मामले में तहरीर दी है।

ये हैं हिंदूवादी नेता विपिन पांडे पर आरोप

तहरीर में आरती वाल्मिकी ने कहा कि उजालानगर के उजालेश्वर महादेव मंदिर के पास हुए विवाद के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए क्षेत्र में शांति का माहौल कायम किया। इसके बाद भी मुखानी थाना क्षेत्र के कमलवागांजा निवासी विपिन चंद्र पांडे, यतिन पांडे और अतुल गुप्ता ने फेसबुक पर विवादित पोस्ट कर लोगों को भड़काने का काम किया। विपिन पांडे की गिरफ्तारी के बाद से कोतवाली के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

गौवंश का सिर मिलने के बाद क्षेत्र में हुआ था हंगामा

18 नवम्बर को हल्द्वानी शहर के उजाला नगर में धार्मिक स्थल के सामने गौवंश का सिर मिलने के बाद खूब हंगामा हुए था। सोशल मीडिया के जरिए आग की तरह फैली इस खबर ने चंद सैकेंड में ही क्षेत्र का माहौल बिगाड़ दिया। हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने जालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर धरना दिया। आक्रोशितों ने घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर चल रहे मुस्लिम समुदाय के एक शख्स के होटल के बाहर कथिर तौर पर पथराव किया। पलभर में क्षेत्र का माहौल ऐसा हो गया कि लोगों को छह घंटे तक अपने घरों में कैद रहना पड़ा।

CCTV फुटेज में हुआ था चौंकाने वाला खुलासा

क्षेत्र में बवाल बड़ा तो पुलिस भी हरकत में आई। घटना की हकीकत को जनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज से मालूम हुआ कि क्षेत्र में ही कहीं से बछड़े का सिर कुत्ता लेकर आया था। उसने ही बछड़े के सिर को धार्मिक स्थल के पास छोड़ा था। लेकिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी हिंदूवादी संगठनों ने सांप्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का षड्यंत्र बताते हुए प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें: हल्द्वानी में गोवंश अवशेष मिलने पर बवाल, पथराव करने वाले 50 अज्ञात पर तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button