Nainital NewsBig NewsHaldwani News

हिंदूवादी नेता विपिन पांडे गिरफ्तार, हल्द्वानी में गौमांस मिलने के बाद काटा था बवाल

हिंदूवादी नेता विपिन पांडे को नैनीताल पुलिस ने कुसुमखेड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें पांडे हल्द्वानी में 18 नवम्बर को हुए बवाल का मुख्य आरोपी है। हालांकि पुलिस अभी आरोपी की गिरफ़्तारी के बारे में कुछ भी कहने से बच रही है।

18 नवम्बर को हल्द्वानी में हुआ था हंगामा

18 नवम्बर को हल्द्वानी शहर के उजाला नगर में धार्मिक स्थल के सामने गौवंश के बच्चे का सिर मिलने के बाद खूब हंगामा हुए था। सोशल मीडिया के जरिए आग की तरह फैली इस खबर ने चंद सैकेंड में ही क्षेत्र का माहौल बिगाड़ दिया। हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने जालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर धरना दिया।

ये भी पढ़ें: हल्द्वानी में गोवंश अवशेष मिलने पर बवाल, पथराव करने वाले 50 अज्ञात पर तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज

होटल के बाहर हुआ था पथराव

आक्रोशितों ने घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर चल रहे मुस्लिम समुदाय के एक शख्स के होटल के बाहर कथिर तौर पर पथराव किया। पलभर में क्षेत्र का माहौल ऐसा हो गया कि लोगों को छह घंटे तक अपने घरों में कैद रहना पड़ा। क्षेत्र में बवाल बड़ा तो पुलिस भी हरकत में आई। घटना की हकीकत को जनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया।

CCTV फुटेज में हुआ था चौंकाने वाला खुलासा

सीसीटीवी फुटेज से मालूम हुआ कि क्षेत्र में ही कहीं से बछड़े का सिर कुत्ता लेकर आया था। उसने ही बछड़े के सिर को धार्मिक स्थल के पास छोड़ा था। लेकिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी हिंदूवादी संगठनों ने सांप्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का षड्यंत्र बताते हुए प्रदर्शन किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें