Haldwani NewsHighlightNainital NewsUttarakhand

हल्द्वानी: सिलेंडर लीकेज से घर में लगी भीषण आग, तीन लोग बुरी तरह झुलसे, एक की हालत गंभीर

हल्द्वानी के मंगल पड़ाव क्षेत्र के अंबेडकर नगर में रविवार एक घर में सिलेंडर फटने के चलते भीषण आग लग गई। हादसे में तीन लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए। वहीं सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

आग की चपेट में आने से तीन लोग झुलसे

फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। जिसके बाद पुलिस और 108 की मदद से झुलसे हुए लोगों को सुशीला तिवारी और कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। बता दें जिस घर में आग लगी है। वहां पर शादी की सालगिरह का आयोजन था। घर पर खाना बन रहा था। इस दौरान सिलेंडर फट गया और आग तेजी से फैल गई।

हादसे में एक की हालत गंभीर

मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी पहुंची। जहां पर उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत करने के साथ ही घायलों के परिजनों से भी मुलाकात की। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया की हादसे की वजह सिलेंडर लीकेज बताई जा रही है। जिस कारण देखते ही देखते पुरे घर में आग फैल गई। हादसे में तीन लोग आग की चपेट में आ गए। जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें