Nainital NewsBig NewsHaldwani News

बारिश ने बढ़ाई आफत, हल्द्वानी-देहरादून हाईवे क्षतिग्रस्त, लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे सफर

उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। पिछले चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति हो गई है। वहीं कालाढूंगी क्षेत्र में चकलुआ के पास भारी बारिश के कारण पुलिया टूट गई है। सड़क का हिस्सा भी पानी के तेज बहाव में बह गया है। बावजूद इसके लोग जान जोखिम में डाल कर आवाजाही कर रहे हैं।

हल्द्वानी-देहरादून हाईवे क्षतिग्रस्त

रविवार को कालाढूंगी क्षेत्र में चकलुआ के पास हल्द्वानी-देहरादून हाईवे में पुलिया टूटने से खतरा बना हुआ है। बारिश के कारण सड़क का हिस्सा भी पानी के तेज बहाव में बह गया है। ऐसे में यह पुल कभी भी ढह सकता है। पुलिया का हिस्सा ढहने से ट्रैफिक सिंगल साइड से चलाया जा रहा है। सूचना पर कालाढूंगी पुलिस की टीम मौके पर तैनात है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें