Haldwani NewsHighlight

हल्द्वानी: अधर में लटका विद्युत शवदाह ग्रह का निर्माण, मुख्य नगर आयुक्त ने दिखाई सख्ती

हल्द्वानी के रानीबाग स्थित चित्रशाला घाट पर बन रहा विद्युत शवदाह गृह का काम पिछले लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। जिसे लेकर मुख्य नगर आयुक्त ने सख्ती दिखाते हुए कंपनी को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

अधर में लटका विद्युत शवदाह ग्रह

नगर निगम द्वारा 2 करोड़ 71 लाख की लागत से विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कराया जा रहा है। बता दें विद्युत शवदाह गृह का कार्य जुलाई 2020 मे शुरू हुआ था। तीन साल होने को आए बावजूद इसके अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इस मामले पर अब मुख्य नगर आयुक्त सख्ती दिखाते हुए नजर आ रहे हैं ।

कंपनी को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

इस मामले को लेकर मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने सख्त रुख अपनाते हुए कंपनी को 15 दिन में काम पूरा करने का अल्टीमेटम दे दिया है। मुख्य नगर आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी का पेमेंट भी रोक दिया गया है। जल्द ही काम पूरा करवाकर बरसात से पहले विद्युत शवदाह गृह का लोकार्पण कर जनता को सौंप दिया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें