Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

हल्द्वानी : अनियंत्रित होकर मेडिकल स्टोर की दीवार में घुसी कार, कई लोग घायल

हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल के पास रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। दो कार की भिड़ंत में एक कार मेडिकल स्टोर में जा घुसी। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो कार की भिड़ंत में मेडिकल स्टोर से टकराई कार

हादसा रविवार का है। बताया जा रहा है कार नाबालिग चला रहे थे। दो कार के बीच भिड़ंत हो गई और अनियंत्रित होकर मेडिकल स्टोर से जा टकराई। हादसे में कुछ लोग भी घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की टीम जांच में जुटी

बताया जा रहा है कार के टकराने से चालक का एयरबैग भी खुल गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।

एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस द्वारा दोनों गाड़ियों की जानकारी जुटाई जा रही है और सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। अगर नाबालिग गाड़ी चलाते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें