HighlightNainital News
हल्द्वानी BREAKING : स्पा सेंटर्स पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल का छापा, हुई बड़ी कार्यवाही

हल्द्वानी- एक बार फिर से एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ने शहर के स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इस छापेमारी से हड़कंप मच गया। टीम ने शहर के कई स्पा सेंटरों में एक एक कर छापेमारी को अंजाम दिया। वहीं अनियमितताएं मिलने पर टीम ने एक स्पा सेंटर पर कार्यवाही भी की। टीम ने सभी स्पा सेंटर संचालकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।