हल्द्वानी : नगर निगम के पार्षदों पर मुकदमा दर्ज होने के खिलाफ अब सियासत गरमा गई है। हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहरी विकास मंत्री और मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार के दबाव में पुलिस ने पार्षदों पर झूठा मुकदमा दर्ज किया है।
इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है लेकिन शहर के मेयर और शहरी विकास मंत्री इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे जिसका खामियाजा शहर की जनता को उठाना पड़ रहा है पूरे शहर में गंदगी का ढेर लगा हुआ हैं।