TrendingHaldwani NewsUttarakhand

Haldwani की भावना का हुआ श्रीकृष्ण के साथ विवाह, 30 साल की तपस्या हुई पूरी, 55 की उम्र में रचाई शादी

हल्द्वानी(Haldwani) के तिकोनिया इलाके की रहने वाली भावना श्रीकृष्ण के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। भावना बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन है। उनका कहना है कि उनका नाता कृष्ण के साथ बचपन से है। जहां बाकी बच्चे छोटी सी उम्र में गुड्डों और गुड़ियों के साथ खेलते थे। तो वहीं भावना श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ खेला करती थीं। उन्होंने बताया कि कृष्ण से साथ शादी का दिन उनके लिए परम सौभाग्य का दिन है।

bhavna

Haldwani की भावना का हुआ श्रीकृष्ण के साथ विवाह

बीते दिन यानी बृहस्पतिवार को आवास विकास कॉलोनी से शुभ मुहूर्त में बैंडबाजों के साथ धूमधाम से बरात निकाली गई। तो वहीं दूल्हे के रूप में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति डोली में वृंदावन से लाई गई। डोली में विराजमान श्रीकृष्ण के साथ बरातियों ने बरात में जमकर नाच गाना किया।

bhavna

इस शादी में स्थानीय महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। पंचेश्वर मंदिर में विधि-विधान से भावना का श्रीकृष्ण के साथ विवाह किया गया। उनके भाई उमेश रावल और सरोज रावल ने कन्यादान किया।

bhavna

55 की उम्र की रचाई शादी

शादी की पहले की रस्मों को भी निभाया गया। पहले गणेश पूजा, हल्दी और मेहंदी की रस्म की गई। बता दें कि भावना तीन भाई बहन हैं। उनके भाई रावल ने बताया कि पहले से ही भावना भक्ति भाव में रही है। शादी के लिए भावना सभी रिश्तों को ठुकराया।

bhavna

सभी ने ये राय दी कि भावना ने भगवान कृष्ण की इतने सालों से भक्ति की है। जिसके चलते उनकी शादी कृष्ण के साथ कर दी जाए। ऐसे में 55 साल की उम्र में उनका श्रीकृष्ण के साथ विवाह कर दिया गया। बता दें कि भावना 25-30 साल से लगातार भगवान की सेवा की है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें