HighlightNainital News

दोपहिया औऱ छोटे वाहनों के लिये खोला गया हल्द्वानी बाया ज्योलीकोट मार्ग

नैनीताल- उत्तराखंड राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश का दौर थम गया है। जिसके बाद प्रशासन की टीमों का अपने-अपने जिलों में रेस्क्यू कार्य जारी है। वहीं नैनीताल जिले में भी प्रशासन की टीम मार्गो को खोलने और मलबा हटाने में लगी हुई है। राहत बचाव कार्य जारी है। मिली जानकारी के अनुसार टीम द्वारा कई मार्गो से मलबा हटा लिया गया है जिसके बाद जिले के कई मार्ग वाहनों के लिए खोल दिए गए हैं। तो वहीं अभी भी कुछ मार्ग पूर्णरूप से बाधित हैं। दे

आपको बता दें कि हल्द्वानी बाया ज्योलीकोट मार्ग दोपहिया औऱ छोटे वाहनों के लिये खोला गया है। कैंची धाम से भवाली तक मार्ग छोटे वाहनों के लिये खुला है। पुलिस और एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा। बता दें कि अब तक कैंची, भवाली से कुल 150 वाहनों में करीब 500 पर्यटक औऱ अन्य यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रुसी बाईपास मार्ग से मलबा हटाया गया है।

बीते दिन तो एसएसपी ने खुद मोर्चा संभाला था और सड़कें खुलवाई थी। साथ ही फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था। लोगों ने एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी की जमकर तारीफ भी की थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें