हल्द्वानी : फांसी के फंदे पर झूली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा, बहन ने देखा शव


हल्द्वानी। उत्तराखंड में लगातार आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन देहरादून समेत हल्द्वानी और अन्य जिलों से आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। बात करें हल्द्वानी की तो हल्द्वानी में बीते कुछ दिनों में लगातार ऐसे मामले सामने आई हैं। बीते दिनों ही एक बीटेक की छात्रा ने इसलिए आत्महत्या करली क्योंकि वो फीस नहीं भर पाई थी।
वहीं ताजा मामला एक बार फिर से हल्द्वानी से हैं जहां कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजपुरा राजकीय इंटर कॉलेज के पास एक युवती ने घर मे पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती थी, जो कि आज दोपहर 1:30 बजे कॉलेज से घर आई, खाना खाकर वह अपने कमरे में चली गई थी, शाम को 4:00 बजे भाई ने पंखे से लटकी अपनी बहन को देखा। जिसके बाद परिजन उसे तत्काल सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अब पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।