Nainital News

हल्द्वानी : धरने पर बैठे सिंचाई विभाग के 50 ठेकेदार, लापरवाही का बड़ा आरोप

हल्द्वानी : भुगतान न होने से नाराज सिंचाई विभाग के 50 ठेकेदार ठेकेदारों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही और हीला हवाली के चलते उनके द्वारा किए गए 7 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों का भुगतान पिछले 4 महीनों से नहीं हुआ है। धरना दे रहे ठेकेदारों का आरोप है कि सिंचाई विभाग द्वारा बैंक में पैसा भेजा गया लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते उनको पैसा नहीं मिल पाया, यहां तक कि बैंक द्वारा उनके भुगतान का मैसेज भी उनके मोबाइल पर आ गया लेकिन पैसे उनके खाते में नहीं आए। ठेकेदारों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कहा कि अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है क्योंकि उन्होंने कर्जा लेकर सिंचाई विभाग की नहरों और गूलों का निर्माण किया था, लेकिन निर्माण कार्य होने के 4 महीने बाद भी उन्हें भुगतान के लिए विभाग के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

इस पूरे मामले में मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग संजय शुक्ला का कहना है कि ठेकेदारों के भुगतान के लिए बजट बैंक में भेजा गया था लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कत आने के चलते भुगतान में देरी हुई है। ऐसे में तकनीकी दिक्कत जल्द ठीक कर ठेकेदारों का भुगतान कर दिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें