Entertainment

Guru Randhawa को डेट कर रही Shehnaaz Gill? एक्ट्रेस की पोस्ट ने दिया बड़ा हिंट

Shehnaaz Gill Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल अक्सर ख़बरों में बनी रहती है। बिग बॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आ चुकी शहनाज ने बॉलीवुड में सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से कदम रखा था।

आज कल शहनाज़ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। खबरों की माने तो अभिनेत्री सिंगर गुरु रंधावा को डेट कर रही है। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया गया है। ऐसे में अब फंस को शहनाज़ की लेटेस्ट पोस्ट से इस बात का हिंट मिल गया है।

Shehnaaz Gill और Guru Randhawa कर रहे डेट?

शहनाज गिल और गुरु रंधावा ने एक म्यूजिक वीडियो में साथ में किया था। मूनराइज म्यूजिक वीडियो को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इस वीडियो की सक्सेस के बाद एक बार फिर दोनों नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आए है। हाल ही में नए गाने का पोस्टर शेयर किया गया है। जिसके बाद से उनकी डेटिंग की खबरें सुर्ख़ियों में आ गई।

शहनाज की पोस्ट ने दिया बड़ा हिंट

शहनाज़ ने अपने अपकमिंग सॉन्ग सनराइज का पोस्टर फैंस के साथ साझा किया। पोस्टर पोस्ट कर लिखा “ये सिर्फ गाना नहीं है। ये एक फीलिंग है जो हम दोनों चेरिश करते है। प्यार के लिए धन्यवाद। मूनराइज के बाद सनराइज होता है।” ये पोस्ट कुछ देर में वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खबरें फैलने लग गई।

फैंस ने कमेंट कर लुटाया प्यार

शहनाज़ की इस पोस्ट पर फैंस प्यार लुटा रहे है। एक यूजर ने लिखा ‘मैं इंतज़ार नहीं कर सकता आपको और गुरु को साथ देखने के लिए।’ तो वहीं दूसरे ने प्रश्न पुछा आप दोनों डेट कर रहे है क्या? शहनाज के वर्कफ्रंट को देखे तो आखिरी बार वो फिल्म थैंकयू फॉर कमिंग में दिखाई दी थी।इस फिल्म में भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला, अनिल कपूर आदि मुख्य भूमिका में थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें