Big NewsDehradun News

रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त

बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। इसके अलावा, तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया। जानकार की मानें तो भाजपा बेबी रानी मौर्य को अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतार सकती है।
 
वहीं, सेना के रिटायर अधिकारी को राज्यपाल बनाकर मोदी सरकार ने एक तीर से कई निशाने लगाए हैं। उत्तराखंड से बड़ी संख्या में लोग सेना में भर्ती होते हैं। ऐसे में मोदी सरकार ने रिटायर अधिकारी को राज्यपाल बनाकर बड़ा दांव खेला है। बता दें कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें