AIIMS Rishikesh NewsHighlightNational

गुरुद्वारे ने लगाया ऑक्सीजन लंगर, 12 घंटे में बचाएंगे 1000 लोगों की जान

Breaking uttarakhand news

यूपी: कोरोना काल में हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना के आंकड़े डरावने हैं। ऑक्सीजन के लिए देशभर के उन सबसे प्रभावित 8 राज्यों में जंग छिड़ी हुई हैं, जहां लोगों की सांसें केवल और केवल ऑक्सीजन पर टिकी हैं। इस इंमरजेंसी जैसे हालातों के बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कोरोना के मरीजों के लिए ऑक्सीजन लंगर चला रहा है।

गुरुद्वारे के प्रबंधक गुरप्रीत सिंह रम्मी ने बताया कि हम सड़क पर गाड़ी में ही मोबाइल ऑक्सीजन की सुविधा दे रहे हैं। गुरुद्वारे के प्रबंधक ने कहा कि मेरी गाजियाबाद के डीएम और वी.के.सिंह जी से अपील है कि आप हमें बैकअप के लिए 20-25 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराएं, 25 सिलेंडर से हम 1,000 लोगों की जिंदगी बचाएंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें