UttarakhandBig NewsPauri Garhwal News

Pauri garhwal news: श्रीनगर में गुलदार का आतंक, दादी की गोद से उठाकर चार साल की बच्ची को बनाया निवाला

Pauri garhwal news: पौड़ी के श्रीनगर में गुलदार ने आतंक मचाया हुआ है। ताजा मामला खिर्सू के ढिकाल गांव का है। जहां दिनदहाड़े गुलदार दादी की गोदी में बैठी चार साल की मासूम को छीनकर ले गया और अपना निवाला बना दिया। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

गुलदार ने बनाया बच्ची को निवाला

जानकारी के अनुसार बच्ची के माता-पिता और दादा घरेलू सामान की खरीदारी के लिए श्रीनगर गए हुए थे। बच्ची घर में अपनी दादी के आंगन में बैठी हुई थी। अचानक वहां गुलदार धमक गया और दादी की गोद से बच्ची को छीन कर अपना निवाला बना दिया। घटना के बाद से गांव में डर का माहौल है।

परिजनों में मचा कोहराम

बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को आदमखोर घोषित किए जाने व मारे जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक वन विभाग इसके आदेश जारी नहीं करता तब तक बच्ची का शव नहीं उठाया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें