Bageshwar newsHighlightUttarakhand

बागेश्वर के कठायतबाड़ा में गुलदार का आतंक, मवेशियों को बना रहा निवाला

#uttarakhand #bageswar

बागेश्वर जिले के कठायतबाड़ा में गुलदार के आतंक से गांव वाले परेशान है। क्योकि गुलदार लगातार पालतू मवेशियों को मार रहा है। और अब घरों के बरामदे तक घुसने लगा है। जिससे महिला, बच्चे और बुजुर्गों में डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग की है।

कल रात गुलदार आंगन से उठा ले गया पालतू कुत्ता

बीती रविवार की रात कठायतबाड़ा स्थित एक घर की सीढ़ी से चढ़ कर गुलदार बरामदे में घुसा औ वहां बंधे कुत्ते को उठा ले गया। इस दौरान वह काफी देर तक भ्रमण भी करता रहा । यह सारी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी ।

बच्चों का स्कूल जाना और खेलना गुलदार के भय से बंद

स्थानीय लोगों ने जानकारी दी की गुलदार के डर के कारण बच्चों को सुबह कोचिंग नहीं भेज पा रहे हैं। इसके अलावा उनका खेलना भी बंद हो गया है। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। इधर, आरओ श्याम सिंह करायत ने गांव वालों से कहा कि बच्चों को दिन ढलने के बाद अकेले बाहर नहीं आने दें। मवेशियों को समय पर उन्हें सुरक्षित स्थान में बांध दें। सतर्क और सुरक्षित रहें। वन विभाग गश्त कर रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें