Big NewsDehradun News

देहरादून में गुलदार का आतंक, 12 साल के बच्चे पर किया हमला, साथियों ने ऐसे बचाई जान

राजधानी देहरादून में भी गुलदार का आतंक देखने को मिल रहा है। ताजा मामला रविवार शाम कैनाल रोड का है। जहां गुलदार ने 12 साल के बच्चे पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। फिलहाल बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर है।

12 साल के बच्चे पर किया हमला

घटना रविवार शाम छह बजे की है। बताया का रहा है निखिल थापा (12) पुत्र शेरबहादुर निवासी कैनाल रोड स्थित सुंधोवाली अपने दोस्तों के साथ रिस्पना नदी किनारे से वॉलीबाल खेल कर लौट रहा था। इस दौरान गुलदार ने निखिल पर जानलेवा हमला कर दिया।

साथियों ने ऐसे बचाई जान

गुलदार जैसे ही निखिल का सिर पकड़कर खींचकर ले जाने लगा। निखिल ने चीखना चिल्लाना शुरू किया। निखिल की चीख सुनकर उसके साथी उसे छोड़कर भागे नहीं बल्कि उन्होंने तुरंत निखिल के पैरों को पकड़ लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद गुलदार निखिल को छोड़कर भाग गया।

बच्चों का शोर सुनकर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर चौकी प्रभारी जाखन विकेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल निखिल को एंबुलेंस की मदद से दून अस्पताल पहुंचाया।

खतरे से बाहर बताया जा रहा है निखिल

चिकित्सकों के मुताबिक निखिल के सिर पर बड़ा और गहरा घाव है। लेकिन अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी दें दी जाएगी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें पूर्व में भी देहरादून के राजपुर क्षेत्र मे गुलदार एक बच्चे को शिकार बना चुका है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें