HighlightUttarakhand Chamoli News
चमोली में गुलदार की दहशत, व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला
चमोली में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है। बकरी चुगाने के लिए गए व्यक्ति पर घात लगाए बैठे गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। गुलदार के हमले में व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद से क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है।
बकरी चुगाने गए व्यक्ति पर किया गुलदार ने हमला
घटना कर्णप्रयाग ब्लॉक के किमोली कपीरी गांव की है। जानकारी के अनुसार गुलदार ने गांव निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति अपनी बकरी को चुगाने के लिए जा रहा था। इस दौरान घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। व्यक्ति के शोर मचाने पर गुलदार मौके से भाग गया।
अस्पताल में चल रहा इलाज
गुलदार के हमले में व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। व्यक्ति का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल बुजुर्ग का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है ।