Pauri Garhwal NewsHighlight

श्रीनगर में तीन मासूमों को मौत के घाट उतारने वाला गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

पौड़ी जिले के श्रीनगर में वन विभाग के पिंजरे में एक बार फिर गुलदार कैद हो गया है। बता दें यहां अब तक 6 गुलदार बीते 6 महीने के भीतर वन विभाग पकड़ चुका है।

पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

बतातें चलें कि श्रीनगर में तीन मासूमों को मौत के घाट उतारने और दो मासूमों को बुरी तरह से घायल करने के बाद से गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई थी। जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। ऐसे में वन विभाग की ओर से डांग व श्रीकोट क्षेत्र में गुलदार की दहशत को देखते हुए पिंजरे लगाए गए थे।

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

मामले को लेकर पौड़ी नागदेव रेंज के रेंजर ललित मोहन सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्लास हाउस मौहल्ले में लगाये गये वन विभाग के पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया है। जिसे रेस्कयू कर पौड़ी नागदेव रेंज लाया गाया है। यहां गुलदार की परीक्षण करवाया जा रहा है। बता दें गुलदार के पिंजरे में कैद होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें