Haridwar NewsHighlight

मुर्गी के लालच में पिंजरे में फंसा गुलदार, कई दिनों से दहशत में थे लोग, अब ली राहत की सांस

devbhoomi newsरूडकी के कलियर थाना क्षेत्र के जसवावाला गाँव में गुलदार की दहशत ख़त्म हो गई है आज सुबह गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है आज सुबह जब ग्रामीणों ने गुलदार को देखा तो वन विभाग को सुचना दी जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को पिंजरे सहित लेकर चिड़ियापुर के जंगल में ले गई इस गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने करीब बीस दिन पहले गाँव में पिंजरा लगाया था लेकिन यह गुलदार हाथ नहीं आ रहा है जिस कारण गाँव के आसपास दहशत का माहौल बना हुआ था.

बता दें कि जसवावाला गांव में गुलदार के दिखाई देने के कारण पिछले एक महीने से दहशत का माहौल बना हुआ थाय गुलदार की दहशत के कारण ग्रामीण अपने खेतो में काम करने के लिए भी नहीं जा पा रहे थे जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की गुहार लगाईं थी जिसके बाद वन विभाग की टीम ने करीब बीस दिन पहले गुलदार को पकड़ने के लिए गाँव में पिंजरा लगाया था लेकिन गुलदार हाथ नहीं आ रहा था।

इसके बाद वन विभाग ने गुलदार को लालच देने के लिए पिंजरे में एक मुर्गी बंद कर दी थी जिसके लालच में आकर गुलदार आज पिंजरे में फंस गया है सुबह करीब पांच बजे वन विभाग की टीम ने पिंजरा चेक किया तो गुलदार नहीं था लेकिन बाद में ग्रामीणों ने वन विभाग को गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सुचना दी जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को अपने साथ ले गई.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें