Tehri NewsBig News

टिहरी में गुलदार का आतंक, शिक्षा विभाग ने किया तीन दिन का अवकाश घोषित

टिहरी के भिलंगना ब्लॉक में इन दिनों गुलदार का आतंक देखने को मिल रहा है. गुलदार की दहशत को देखते हुए शिक्षा विभाग ने प्राथमिक विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित किया है. इसके साथ ही स्कूलों में होने वाले हाफ इयरली एग्जाम भी स्थगित कर दिए हैं.

शिक्षा विभाग ने किया तीन दिन का अवकाश घोषित

बता दें बीते शनिवार को गुलदार ने 13 साल की किशोरी को मौत के घाट उतार दिया था. जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. गुलदार की दहशत को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सोमवार से बुधवार तक गुलदार प्रभावित प्राथमिक विद्यालय महर गांव, प्राथमिक विद्यालय पूर्वांल गांव, प्राथमिक विद्यालय भोड़गांव, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंथवाल गांव के स्कूलों में अवकाश घोषित है. जिसके आदेश भी जारी हो गए हैं.

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

उप शिक्षा अधिकारी सुमेर सिंह केंतुरा के मुताबिक इन विद्यालयों में होने वाले हाफ इयरली एग्जाम भी स्थगित कर दिए गए हैं. स्कूल खुलने के बाद ही परीक्षाएं कराई जाएगी. शनिवार को गुलदार ने हिंदाव पट्टी में कोट के मेहर गांव में दुकान गई 13 साल की किशोरी साक्षी पर हमला कर दिया था. छात्रा का शव घटनास्थल से करीब 50-60 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला. बता दें पिछले तीन महीने में गुलदार तीन मासूमों को निवाला बना चुका है. जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें