Dehradun NewsBig News

JOLLYGRANT AIRPORT परिसर में दौड़ता दिखा गुलदार, CCTV में हुआ कैद

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक बार फिर गुलदार दौड़ता दिखाया दिया। जिसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद से एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

कुत्तों के पीछे दौड़ता दिखाई दिया गुलदार

सीसीटीवी फुटेज बीती रात का बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में गुलदार टर्मिनल के सामने कार्गो क्षेत्र में दो कुत्तों के पीछे भागता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद से एयरपोर्ट प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं। बता दें इससे पहले भी एयरपोर्ट और इसके आसपास के क्षेत्र में गुलदार देखे जा चुके हैं।

एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप

बता दें देहरादून एयरपोर्ट पर रात तक भी फ्लाइटों की आवाजाही रहती है। इसके अलावा तमाम विभागों के कर्मचारी और अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी में तैनात रहते हैं। ऐसे में एयरपोर्ट पर गुलदार का दिखना काफी खतरनाक है। एयरपोर्ट प्रशासन ने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें