Nainital NewsBig News
घर के आंगन में आया गुलदार, CCTV में हुआ कैद, ग्रामीणों में दहशत

नैनीताल में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला हल्द्वानी के कमलुवागांजा क्षेत्र का है। जहां गुलदार घर की दीवार से कूदकर आंगन की तरफ आता दिख रहा है। ये पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
घर के आंगन में आया गुलदार
नैनीताल में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कमलुवागांजा क्षेत्र में निवासी एक व्यक्ति के आंगन में गुलदार दीवार कूदकर घुस गया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
CCTV में कैद हुई घटना
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि गुलदार दीवार कूदकर एक व्यक्ति के आंगन में घुस गया और पालतू कुत्ते की तरफ दौड़ पड़ा। जो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
लोगों में भय का माहौल
घटना के बाद से घर के लोगों के साथ ही आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग की टीम से से गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।