TrendingHighlight

शख्स ने इसलिए काट कर फेंक दी अपने हाथों की चार उंगलियां, वजह जान हो जाएंगे हैरान

ऑफिस में तनाव और बॉस की डांट से बेहाल लोगों के किस्से आए दिन सुनने को मिलते है। कई लोग इस तनाव को झेल नहीं पाते और अपनी जान दे देते है। ऑफिस में काम का दवाब हो या भी मैनेजर द्वारा बुरा व्यवहार, होशियार लोग इसे अच्छे से हैंडल करते है। लेकिन कुछ लोग दबाव में आकर कुछ उलटा फुलटा कर देते है। ऐसा ही एक मामला गुजराज से सामने आ रहा है। जहां पर एक शख्स ने काम के दबाव की वजह से अपने हाथ की चार उंगलिया ही काट दी।

गुजरात के सूरत का है मामला

दरअसल ये मामला गुजरात के सूरत से सामने आ रहा है। जहां पर एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने ऑफिस के काम के दबाव की वजह से अपने हाथ की उंगलिया काट कर तलाब में फैंक दी। हालांकि पहले पुलिस को शख्स ने कुछ और कहानी सुनाई थी। जिसे सुनकर पुलिस को भी यकीन नहीं हुआ। देश में ऐसा शायद ही पहले कोई मामला आया होगा, जहां पर किसी कर्मचारी ने अपने दिल की भड़ास निकालने के लिए खुद को ऐसे नुकसान पहुंचाया होगा। बता दें कि इस शख्स की दो साल की बेटी भी है। पिता किसान है। बता दें कि उंगलिया काटने वाला ये शख्स काफी पढ़ा लिखा है। वो एक जूलरी शो रूम में काम करता है। महीने के वो करीब 50 हजार कमाता है।

पुलिस को कहानी पर नहीं हुआ यकीन

खबरों की माने तो ये मामला आठ दिसंबर का है। जब 32 साल के कंप्यूटर ऑपरेटर ने अपनी कहानी बताकर सनसनी फैला दी। पुलिस को उसने बताया कि वेदांत सर्कल के पास वो बेहोश हो गया था। उसी समय एक अज्ञात हमलावर आया और उसके हाथ की चार उंगलियां काट कर चला गया। पुलिस को उस शख्स की कहानी पर शक हुआ क्योंकि वो कोई सटीक तर्क या सबूत नहीं दे पा रहा था। साथ ही शख्स से कोई लूटपाट भी नहीं हुई। सारा सामान जैसे बाइक, फोन, पर्स आदि सब शख्स के पास ही था। साथ ही मौके से कटी हुई उंगलियां भी बरामद नहीं हुई।

क्राइम ब्रांच ने सुलझाई गुत्थी

इस केस के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया गया। पुलिस ने जब दोबार से फोन कॉल डिटेल और आदि चीजों से जुड़े सवाल पूछे तो शख्स टूट गया। इमोशनल होकर शख्स रोने लगा। उसने बताया कि काम के दबाव की वजह से और नौकरी छोड़ने के चलते उसने ऐसा किया। वो ये फैसला लेने पर इसलिए मजबूर हो गया क्योंकि कंपनी का मालिक उसका रिश्तेदार है। बता दें कि पुलिस को वो शख्स वहां भी ले गया जहां उसने अपनी उंगलियां और चाकू फेंका था।

उंगलियां काटकर फेंकने की ये थी वजह

सोशल मीडिया पर लाचार इस इंजीनियर की कहानी अब वायरल हो रही है। हालांकि पुलिस की माने तो इसपर शख्स के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की जाएगी।पुलिस की पुछताछ के दौरान शख्स ने बताया कि उसने ऐसा इसलिए किया ताकि नौकरी भी ना जाए और साथ ही कुछ दिनों के लिए काम से छुट्टी भी मिल जाए। काम के दबाव से उसे काफी तनाव था। वो नौकरी छोड़ना चाहता था लेकिन उसकी हिम्मत नहीं हुई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें