Big NewsDehradun News

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन में गूंजा महंगाई का मुद्दा, बैनर लेकर पहुंची हरदा की बेटी

देहरादून। विधानसभा सत्र का आज पहला दिन है। सरकार गठन के बाद उत्तराखंड विधानसभा का ये पहला सत्र है और सत्र का पहला दिन है। आज विधानसभा में कई नए चेहरे विधायक बनकर पहुंचे हैं जिन्हें जनता ने भारी मतों से जिताया। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुआ।

अभिभाषण के दौरान राज्यपाल ने राज्य सरकार के तमाम योजनाओं और नीतियों का बखान किया। राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त होने के बाद सदन की भीतर कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने महंगाई का मुद्दा उठा दिया। लेकिन कोई जवाब ना मिलने के बाद अनुपमा रावत सदन से बाहर निकलकर सीढ़ियों पर धरने पर बैठ गयी। अनुपमा रावत पहले ही अपने दुपट्टे पर महंगाई संबंधित बिंदु लिखकर, लेकर आई थी।

अनुपमा रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है बावजूद इसके भारी बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज हुई भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकामयाब साबित हुई है। डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिससे आम जनता के जेबों पर काफी असर पड़ रहा है। ऐसे मे राज्य सरकार को चाहिए कि लगातार बढ़ रही महंगाई पर लगाम लगाए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें