Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश : जीआरपी और पुलिस टीम ने कराया ग्रीफ में कार्यरत जवान का अंतिम संस्कार

ऋषिकेश : बीते दिन गुरूवार को अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी और उनकी टीम ने ग्रीफ में कार्यरत जवान की जान बचाने की कोशिश की लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया वह इसके बाद जीआरपी  की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मृतक के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई।

बता दें कि बीते दिन 6 मई को उच्च अधिकारी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों पर अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी मनोज कत्याल अपनी टीम के साथ अपने अधीनस्थ जीआरपी में नियुक्त अधिकारी और कर्मचारियों को कोविड-19 के संक्रमण के विषय में सतर्कता से ड्यूटी करने व चेकिंग के लिए ऋषिकेश पुराने रेलवे स्टेशन आये थे।
पुलिस महानिदेशक ने ऋषिकेश पुलिस को सूचना दी कि मनोज डबराल उम्र 47 वर्ष जोकि पाईनियर के पद पर GREG( ग्रीफ) मैं कार्यरत हैं, मूर्छित हालत में शौचालय में गिरे हुए हैं। इस सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी महोदय तत्काल GREEF(ग्रीफ) पहुंचे और बेहोश अवस्था में मिले मनोज डबराल को तत्काल राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा जांच के उपरांत उनको मृत बताया गया. जिसपर अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी महोदय द्वारा *मृतक के परिजनों को पूर्ण सहायता प्रदान करते हुए कोतवाली ऋषिकेश से संपर्क कर अंतिम संस्कार हेतु पी.पी.ई किट उपलब्ध कराई गई। मृतक का सारा सामान उनके परिजनों को सौंपा गया। मौके पर देहरादून से उप निरीक्षक अनिल कुमार प्रभारी एस.ओ जीआरपी हरिद्वार भी मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें