National

हिंदू-मुसलमान के बीच बढ़ती नफरत भारत और मालदीव के विवाद की वजह- फारूक अब्दुला

भारत और मालदीव के बीच पैदा हुए विवाद के बीच नेशनल कॉन्फेंस नेता फारूक अब्दुला का बयान आया है। उन्होनें कहा कि हिंदुस्तान ने हमेशा मालदीव की मदद की है। साथ ही कहा कि उन्हें नहीं पता कि मालदीव और हिंदुस्तान में ये विवाद क्यों हो रहा है लेकिन भारत में हिंदू और मुसलमान में नफरत भी इसकी वजह हो सकती है। हालांकि उन्होनें ये भी कहा कि वो कभी मालदीव नहीं गए हैं इसलिए इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे।

एनसी सांसद फारूक अब्दुला का बयान

भारत मालदीव विवाद के बीच एनसी सांसद फारूक अब्दुला ने कहा कि भारत ने हमेशा मालदीव की मदद की है। मुझे समझ नहीं आता कि आज इस विवाद के पीछे क्या वजह है। क्या इसकी वजह भारत में हिंदू-मुसलमानों के बीच बढ़ रही नफरत है। चीन का प्रभाव न सिर्फ मालदीव में बल्कि पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश में भी बढ़ रहा है। भारत बातचीत से मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहा है।

टिप्पणी करने वाले तीन मंत्री निलंबित

दरअसल, मालदीव के तीन मंत्रियों ने पीएम मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट किया। इसी को लेकर विवाद शुरु हुआ। पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाले तीन मंत्रियों को अब निलंबित कर दिया गया है। वहीं मालदीव के मंत्रियों की अपनामजनक टिप्पणियों की भारत में आलोचना हुई है। कई हस्तियों ने लोगों से मालदीव जाने के बजाए भारत के घरेलू पर्यटन स्थल पर जाने का आग्रह किया है।

Back to top button