Haridwar NewsBig News

रुड़की पहुंचा 81 पाकिस्तानी जायरीनों का जत्था, छावनी में तब्दील दिखा स्टेशन, उर्स में होंगे शामिल

साबिर पाक के 756 वें उर्स में शामिल होने पाकिस्तानी जायरीनों का कड़ी सुरक्षा के बीच जत्था आज 81 पाकिस्तानी जायरीनों का जत्था रुड़की पहुंच गया है. इस दौरान रेलवे स्टेशन छावनी में तब्दील दिखा. पुलिस बल ने सभी लोगों को ट्रेन से रिसीव कर बसों से पिरान कलियर रवाना किया.

रुड़की पहुंचा 81 पाकिस्तानी जायरीनों का जत्था

बता दें इस साल भी 81 जायरीनों को भारत आने का वीजा मिला. हालांकि 132 लोगों ने भारत आने के लिए अप्लाई किया था. लेकिन उनमें से 81 को ही जियारत का मौका मिल पाया. हालांकि पिछले वर्षों में आने वाले जायरीनों के मुकाबले इस बार पाक जायरीनों की संख्या काफी कम है.

उर्स में शामिल होंगे जायरीन

रविवार सुबह पाक जायरीन अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस से रुड़की पहुंचे. जहां पहले से ही पुलिस ने रेलवे स्टेशन को छावनी में तब्दील किया हुआ था. जायरीनों को रुड़की रेलवे स्टेशन से रिसीव कर उनकी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बस से पिरान कलियर के लिए रवाना किया गया. बता दें पाकिस्तानी जायरीन उर्स की सभी रस्मों में शामिल होंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें