National

पर्यटन दिवस के मौके पर IRCTC का शानदार ऑफर, हवाई टिकट बुक करने पर नहीं देना होगा सुविधा शुल्क

27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर आआरसीटीसी ने अपने 24 वें स्थापना दिवस के मौके पर शानदार ऑफर निकाला है। इस अवसर पर आइआरसीटीसी से हवाई टिकट बुक कराने पर कोई सुविधा शुल्क नहीं देना होगा। आइआरसीटीसी के इस स्पेशल आफर का फायदा 25 से 27 सितंबर तक बुक किए गए टिकटों पर मिलेगा। आइआरसीटीसी की ओर से हवाई टिकट बुक करने पर सुविधा शुल्क को जीरो किया गया है।

टिकट बुक करने पर नहीं देना होगा सुविधा शुल्क

आआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से उड़ान टिकट बुक करने पर कोई भी सुविधा शुल्क देने की जरूरत नहीं है। यह ऑफर आइआरसीटीसी वेबसाइट व मोबाइल एप पर बुक किए गए हवाई टिकट पर मान्य होगा। वहीं, विभन्न बैंकों के कार्ड लेनदेन पर हवाई टिकटों पर 2 हजार रूपये तक की छूट के साथ अन्य ऑफर भी लांच किए हैं।

आइआरसीटीसी ने जारी किया बयान

वहीं आइआरसीटीसी ने एक बयान जारी कर कहा है कि सीमित अवधि के ऑफर के अलावा आइआरसीटीसी एयर सरकारी अधिकारियों के लिए रक्षा किराया और अवकाश यात्रा रियायत टिकट भी प्रदान करता है। इसके अलावा आइआरसीटीसी अपने पोर्टल के माध्यम से बुक किए गए प्रत्येक हवाई टिकट के लिए 50 लाख रुपये का यात्रा बीमा भी प्रदान करेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें