Big NewsPauri Garhwal News

श्रीनगर पहुंचे राज्यपाल, मां धारी देवी के किए दर्शन

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए श्रीनगर पहुंचे हैं। जहां पर उन्होंने मां धारी देवी के दर्शन किए।

राज्यपाल ने मां धारी देवी के किए दर्शन

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) श्रीनगर में एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक एसएसबी श्रीनगर के हेलीपेड पर उनका हेलिकॉप्टर लैंड हुआ। जिसके बाद वो मां धामी देवी के दर्शन के लिए पहुंचे।

दीक्षांत समारोह में करेंगे प्रतिभाग

एनआईटी उत्तराखंड का चौथा दीक्षांत समारोह का आज आयोजन होगा। जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि आईआईटी दिल्ली के प्रो. चंद्रशेखर हैं। बता दें कि श्रीनगर में एनआईटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) छात्रों को संबोधित करेंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें