Rudraprayaghighlight

केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, बाबा के दर्शन कर पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का किया निरीक्षण

उत्तराखंड के राज्यपाल ने मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर विशेष रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पवित्र धाम में पहुंचते ही मन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक शांति से भर जाता है।

बाबा केदार के दर्शन कर पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने बाबा केदार के दर्शन कर विश्व शांति, मानव कल्याण और उत्तराखंड के सतत विकास की कामना की। इस दौरान उन्होंने धाम में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों से निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

Governor reached Kedarnath Dham

सामूहिक प्रयासों का परिणाम है धाम की प्रगति: राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि मैं तीर्थ पुरोहित समाज, प्रशासन, मंदिर समिति, पुलिस, SDRF, NDRF और सभी सेवा संस्थाओं के समर्पण को हृदय से नमन करता हूं। यात्रा प्रबंधन, सुरक्षा, तीर्थपुरोहितों की सुविधाओं और पुनर्निर्माण में हुई प्रगति सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

ये भी पढ़ें: केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों में नाराजगी, BKTC अध्यक्ष पर लगाया परंपराएं तोड़ने का आरोप

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button