Dehradun : राजभवन में राज्यपाल ने मनाई होली, सीएम ने दी शुभकामनाएं - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

राजभवन में राज्यपाल ने मनाई होली, सीएम ने दी शुभकामनाएं

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
holi in rajbhavan

उत्तराखंड में होली की धूम है। देहरादून स्थित राजभवन में भी होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। इस दौरान राज्यपाल ने लोगों के साथ होली खेली है। इस मौके पर सीएम धामी समेत कई मंत्री भी मौजूद रहे।

होली के मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट (रिटा) गुरमीत सिंह ने राजभवन में होली खेली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हे होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीएम ने राज्यपाल को गुलाल भी लगाया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत समेत कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी राज्यपाल को होली की शुभकामनाएं दीं। धन सिंह रावत ने भी राज्यपाल को रंग अबीर लगाया।

Share This Article