HighlightRudraprayag News

केदारनाथ में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य सचिव, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

केदारनाथ : आज मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.संधु ने श्री केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.संधु ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने, यात्रा मार्ग में नेटवर्क की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखे जाने व कार्य कर रहे मजदूरों को स्वास्थ्य सुविधा सहित रहने-खाने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने लो.नि.वि. के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धाम में चल रहे कार्यों के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में जेई की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए। यदि किसी जेई को तैनाती के निर्देश दिए गए हैं और उनके द्वारा अपनी तैनाती नहीं दी गई है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें