Dehradun NewsHighlightPushkar Singh Dhami​

राज्यपाल और सीएम धामी ने दी बाल दिवस की बधाई, कहा-बच्चे देश का भविष्य हैं

Pushkar Singh Dhami

देहरादून : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले बाल दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने के साथ दोनों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अपने संदेश में कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा और स्वास्थ्य का बुनियादी अधिकार देकर ही हम एक स्वस्थ और खुशहाल समाज की नींव रख सकते हैं। विशेष रूप से वंचित वर्गों के बच्चों के कल्याण को सभी को आगे आना होगा। राज्यपाल ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। दुनिया के बेहतर कल और बच्चों का वर्तमान सुरक्षित करना आवश्यक है। बच्चों के संतुलित और समग्र विकास से ही देश और समाज को खुशहाल बनाया जा सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें