Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: बाहरी राज्यों से आने वालों के लिए सरकार की तैयारी, लागू हो सकता है ये नियम

cabinet minister uttarakhand

 

देहरादून: चारधाम यात्रा को देखते हुए प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार सतर्क हो गई है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की कोरोना जांच की जाएगी। इसके लिए जल्द राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से एसओपी जारी की जाएगी। इसके अलावा कोविड सैंपल जांच दोगुनी की जाएगी।

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने से संक्रमण दर का ग्राफ बढ़ रहा है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड को लेकर देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड के अनुरूप व्यवहार का सख्ती से अनुपालन कराया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अस्पतालों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोरोना की चौथी लहर को देखते हुए अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं और पर्याप्त मानव संसाधन हो। संक्रमण से बचाव के लिए टेस्टिंग, ट्रेकिंग व ट्रीटमेंट पर विशेष फोकस रखा जाए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें