UttarakhandBig News

श्रमिकों के बच्चों के लिए धामी सरकार की सौगात, CM ने किया ‘मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना’ का लोकार्पण

उत्तराखंड की धामी सरकार ने श्रमिकों के बच्चों को बड़ी सौगात दी है. सीएम धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री शासकीय आवास पर ‘मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024’ का लोकार्पण किया।

सीएम ने किया ‘मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना’ का लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शासकीय आवास पर ‘मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024’ का लोकार्पण किया।इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मोबाइल लर्निंग स्कूल की सुविधा के लिए दो बसों का शुभारंभ भी किया।

श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा शिक्षा का समान अधिकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि निश्चित रूप से यह योजना श्रमिकों के बच्चों को भी शिक्षा का समान अधिकार दिलवाने में सहायक सिद्ध होगी। इसके साथ ही युवा कल्याण के लिए समर्पित हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें