Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड: सरकार का फैसला, पुलिस नहीं करेगी ये काम, STF को जिम्मेदारी


देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बड़ी बदमाशों यानी 25 हजार से अधिक के इनामी बदमाशों को अब पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी। ऐसे बदमाशों को पकड़ने का टास्ट एसटीएफ को सौंप गया है। इससे पुलिस को भी कुछ राहत मिलेगी।
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखंड शासन की ओर से पुरस्कार राशि पुनरीक्षण के बाद यह तय किया है कि 25 हजार रुपये और उससे अधिक के इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को खास टास्क सौंप गया है।
इससे एक बात तो साफ है कि अब इनामी बदमाश बच नहीं पाएंगे। पहले ही एसटीएफ कई इनामियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि कई एसटीएफ के निशाने पर हैं। इसको देखते हुए ही सरकार ने टास्क फोर्स को जिम्मेदारी सौंपी है। इससे सिविल पुलिस को भी राहत मिलेगी।