Big NewsDehradun News

सरकार का बड़ा फैसला, अब यहां केवल उत्तराखंड के लोगों को मिलेगी नौकरी

UPNALL

देहरादून: सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड में अब उपनल में केवल स्थाई निवासी प्रमाण पत्र धारकों का ही पंजीकरण होगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस बारे में विभाग को निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि अनियमितताओं की शिकायत के बाद मंत्री ने यह फैसला लिया है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए यह आदेश दिया कि 23 सितंबर से उपनल की वेबसाइट पर केवल उत्तराखंड के प्रवासी प्रमाण धारकों का रजिस्ट्रेशन मान्य किया जाएगा।

कुछ समय से अनियमितताओं की शिकायतें मंत्री गणेश जोशी के पास आ रही थी, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को तत्काल इस निर्देश का पालन करने को कहा है आज से उपनल की वेबसाइट में केवल स्थाई निवासियों का ही पंजीकरण किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें