National

सरकार का बड़ा ऐलान, इस उम्र की लड़कियों को मुफ्त में लगेगा सर्वाइकल कैंसर का टीका

अभिनेत्री पूनम पांडे को लेकर शुक्रवार सुबह चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 32 साल की इस अभिनेत्री की मौत सर्वाइकल कैंसर के कारण बताई जा रही है। देश में सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करते वक्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसको लेकर एक बड़ा ऐलान किया है।

अंतरिम बजट में अहम फैसला

सर्वाइकल कैंसर के ज्यादातर मामले महिलाओं में सामने आते हैं। भारत में सर्वाइकल कैंसर के हर साल सवा लाख मामले सामने आते हैं। ये बीमारी हर साल करीब 75 हजार लोगों की जान ले लेती है। ऐसे में केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में इस बीमारी की रोकथाम के लिए अहम फैसला लिया है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि देश में बालिकाओं को मुफ्त टीका लगाया जाएगा।

9-14 साल की बालिकाओं का मुफ्त टीकाकरण

सरकार ने ऐलान किया है कि देश में 9-14 साल की बालिकाओं का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा। देश में इस उम्र की बालिकाओं की संख्या लगभग आट करोड़ है। टीकाकरण अभियान स्कूलों में चलाया जाएगा।

अदार पूनावाला ने किया सरकार के फैसले का स्वागत

वहीं इस फैसले के बाद एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होनें कहा कि हमें प्रण करना चाहिए कि एचपीवी से बचा जा सके और वैक्सीन सबको आसानी से उपलब्ध हो। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हेल्थ कवर में शामिल करना और मेडिकल कॉलेजों की स्थापना भी सराहनीय कदम है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें