Big NewsUttarakhand

शासन ने 4 आईएएस और 2 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले

Government transferred 4 IAS and 2 IPS officers
उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर 4 आईएएस और 2 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। तीन जिलों के जिलाधिकारियों को हटाया गया है। आपको बता दें कि राज्य में आईएएस अफसरों के जिले बदले जाने की चर्चा कई दिनों से चल रही थी, दीपावली तथा प्रधानमंत्री का उत्तराखंड दौरा होने के कारण थोड़ा विलंब हुआ। लेकिन आईएएस अफसरों की कुर्सी पुष्कर सिंह धामी सरकार ने हिला दी है। अभी भी कई जिलों में फेरबदल किया जाना बाकी है।

उत्तराखंड सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार 3 जिलों के जिलाधिकारियों के तबादले कर दिए गए है। पिथौरागढ़ जिले के जिलाधिकारी आईएएस आशीष चौहान को पौड़ी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, जबकि पिथौरागढ़ जिले का जिलाधिकारी रीना जोशी को बनाया है। इससे पूर्व आईएएस रीना जोशी बागेश्वर की जिलाधिकारी थीं। इसके अलावा अनुराधा पाल को बागेश्वर का जिलाधिकारी बनाया गया है। लेकिन इसमें सबसे अहम पौड़ी जिले के जिलाधिकारी और एसएसपी शामिल हैं। जिन्हें हटाकर बाध्य प्रतिक्षा में डाला गया है। सरकार के इस फैसले को अंकिता हत्याकांड के दौरान मानी गई लापरवाही और बस हादसे में राहत राशि में देरी को माना जा।

अभी 4 आईएएस और 2 आईपीएस अधिकारी के तबादले होने के बाद अभी बाकी जिलों में फेरबदल की उम्मीद जताई जा रही है। हरिद्वार जिला में भी जल्द बदलाव देखा जा सकता है। वहीं पहाड़ी जिले के साथ नैनीताल जिला भी लंबे समय बदलाव होने की चर्चा हो रही है।

Back to top button