Haridwar NewsBig News

शिक्षक पर 13 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप, परिजनों ने काटा हंगामा, कोतवाली पहुंचा मामला

हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकारी स्कूल से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शिक्षक पर 13 साल की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप हैं। मामले को लेकर छात्रा के परिजनों ने जमकर हंगामा काटा।

शिक्षक पर छेड़छाड़ के आरोप

घटना मंगलवार की बताई जा रही है। संवाददाता से मिल जानकारी के मुताबिक रूड़की के खंजरपुर गांव के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के सरकारी स्कूल के एक शिक्षक पर 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप हैं। मामला संज्ञान में तब आया जब नाबालिग ने शिक्षक की हरकत अपने परिजनों को बताई।

परिजनों ने काटा हंगामा

मामले के संज्ञान में आने के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर स्कूल के बाहर जमकर हंगामा काटा। जिसके बाद परिजन समेत ग्रामीण शिक्षक को लेकर कोतवाली पहुंचे। परिजनों के अनुसार शिक्षक पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका था।

कोतवाली पहुंचा मामला

मामले को लेकर छात्रा के परिजनों ने पुलिस को शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने फिलहाल शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ-साथ स्कूल के अन्य छात्र-छात्राओं से भी पूछताछ की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें