UttarakhandHighlight

दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद हरकत में आई धामी सरकार, अब उठाने जा रही है ये कदम

दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद उत्तराखड की धामी सरकार एक्शन मोड में आ गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में संचालित कोचिंग सेंटरों की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड में अब कोचिंग सेंटरों की होगी जांच

सीएम ने कहा कि कोचिंग सेंटरों में पढ़ने वाले छात्रों और अध्यापकों के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया जाए। उन्होंने इसके लिए प्रदेश व्यापी अभियान चलाने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए जल भराव होने की सम्भावना रहती है। ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की आपदा के त्वरित निराकरण के लिए राज्य में संचालित विभिन्न कोचिंग सेन्टर और ऐसे भवन जिनके बेसमेन्ट में विभिन्न प्रकार की मानवीय गतिविधियां संचालित हो रही हैं उसकी तत्परता तथा प्राथमिकता के साथ जाँच कर उनमें सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।

समिति का गठन करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के क्रम में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को राज्य में संचालित विभिन्न कोचिंग सेन्टर और ऐसे भवन जिनके बेसमेन्ट में विभिन्न प्रकार की मानवीय गतिविधियां संचालित हो रही हैं, उनकी जांच के निर्देश दिए हैं।सीएस ने सभी जिलाधिकारियों को सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ तत्काल बैठक कर जनपद में सभी कोचिंग सेंटरों के निरीक्षण के लिए एक समिति का गठन कर समिति के माध्यम से वर्णित स्थानों की जांच कराते हुए सभी प्रकार की कमियों का निराकरण सुनिश्चित कराने को कहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें