National

मणिपुर में विस्थापित परिवारों के लिए सरकार बना रही राहत शिविर, देंखे क्या मिलेंगी सुविधाएं

मणिपुर में हालात सही नहीं है और लोग विस्थापति होने को मजबूर है। ऐसे में सरकार सभी विस्थापित परिवारों के लिए अस्थायी आश्रय गृहों का निर्माण किया जा रहा है। ये सभी परिवार सरकार द्वारा बनाए जा रहे कैंप में रहेंगे।

कंबाइंड शौचायल और कंबाइंड किचन बनेगा

बता दें कि चार जुलाई से अस्थायी आश्रय गृहों का बनाने का काम किया जा रहा है। अभी तक लगभग 30 से 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इन बनाए गए घरों में कुल 800 परिवारों को रखा जा सकता है। यहां 50 परिवारों के लिए कंबाइंड शौचायल और कंबाइंड किचन बनाए जा रहे हैं।

अपने घर जाना चाहते हैं लोग

मणिपुर के खराब हालातों को देखते हुए वहां हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। कुकी और मैतई समाज के लिए अलग-अलग शिविर बनाए गए हैं। इन राहत शिविरों में सामान्य सुविधाएं दी गई है। हालांकि लोगों का कहना है कि वो अह इन राहत शिविरों में नहीं रहना चाहते बल्कि उन्हें अब अपने घर वापस लौटना है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें