Dehradun NewsHighlight

राज्यपाल ने आयरन लेडी डॉ. इन्दिरा ह्रदयेश के निधन पर जताया दुःख, कही ये बात

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल पहुँची राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और उत्तराखण्ड में नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
राज्यपाल ने कहा कि स्व इंदिरा हृदयेश ने महिला राजनेता के रूप में उत्तराखंड राज्य और कार्यकर्ताओं के बीच विशेष पहचान बनायी, जिसके लिए वह हमेशा स्मरण की जायेंगी।
राज्यपाल के नैनीताल पहुँचने पर अधिकारियों ने आगवानी की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें