UttarakhandBig News

Good news : उत्तराखंड कैडर के IAS अमित नेगी को मिली PMO में एंट्री, बतौर अपर सचिव हुए नियुक्त

उत्तराखंड कैडर के आईएएस अमित नेगी को प्रधानमंत्री कार्यालय में बतौर अपर सचिव नियुक्त किया है. बता दें आईएएस अमित नेगी इससे पहले उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

उत्तराखंड कैडर के IAS अमित नेगी को मिली PMO में एंट्री

बता दें आईएएस अमित नेगी का हाल ही में प्रमुख सचिव के पद पर प्रमोशन हुआ था. केंद्र में भी उनका ज्वाइंट सेक्रेटरी से अपर सचिव के तौर पर इंपैनल हुआ था. आईएएस अमित नेगी उत्तराखंड से केंद्र में व्यय विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी के तौर पर प्रतिनियुक्ति पर गए थे.

उत्तराखंड कैडर के दो IAS संभालेंगे केंद्र में जिम्मेदारी

अब उत्तराखंड कैडर के दो आईएएस अधिकारी केंद्र में पीएमओ के लिए अहम जिम्मेदारी संभालेंगे. इससे पहले आईएएस मंगेश घिल्डियाल भी डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर पीएमओ में तैनात हैं. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंगलवार देर शाम इसे लेकर लिस्ट जारी कर दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें