AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight
उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर, इन 7 जिलों में नहीं आया एक भी मामला

देहरादून: राज्य में कोरोना के नए मामलों की रफ्तार लगातार कम हो रही है। आज राज्य में महज 39 नए मामले आए हैं। खास बात यह रही कि 13 जिलों में सात जिलों में कोरोना का एक भी मामल नहीं आया है। अन्य 6 जिलों में से तीन जिलों में एक-एक केस आए हैं।
राज्य में कोरोना का कुल आंकड़ा 95741 पहुंच गया है। जबकि 91323 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में आज कोरोना 1 मरीज की मौत हुई। अब तक कोरोना कुल 1636 लोगों की जान ले चुका है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में अब केवल 1455 लोगों को इलाज चल रहा है।

