AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर, AIIMS से आज डिस्चार्ज होंगे CM त्रिवेंद्र सिंह रावत!

Breaking uttarakhand news

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद दिल्ली एम्स में रेफर किए गए थे, जहां उनको इलाज चल रहा था। माना जा रहा है कि सीएम को आज एम्स से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के फीजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री की सभी रिपोर्ट सामान्य हैं। ऐसे में उनको डिस्चार्ज किया जा सकता है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत 18 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।

उसके बाद से ही सीएम होम आइसोलेशन में थे। 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री को बुखार आने के बाद उनको दून अस्पताल मंें भर्ती कराया गया था। जांच में उनके फेफड़ों मंें हल्का संक्रमण पाया गया, जिसके बाद उनको दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया। उनकी बेटी और पत्नी का स्वास्थ्य भी सामान्य है। बताया जा रहा है कि एम्स के छुट्टी के बाद सीएम कुछ दिन दिल्ली में ही रह सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी पुख्ता जानकारी नहीं हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें