Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : इनके लिए अच्छी खबर, अब जारी होगा शासनादेश

cabinet minister uttarakhand

 

देहरादून: सरकार ने खेल नीति तो बना ली थी, उसका खूब प्रचार भी किया गया, लेकिन अब तक शासनादेश तक जारी नहीं हो पाया था। अब खेल मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को जल्द शासनोदश जारी करने के आदेश दिए हैं। शासनादेश जारी होते ही नई खेल नीति का खिलाड़ियों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

खेल मंत्री की अधिकारियों के साथ बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। तय किया गया 8 से 16 साल के छात्रों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जल्द ही खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी। हरियाणा की तर्ज पर सरकार मेधावी खिलाड़ियों के लिए खेल छात्रवृत्ति योजना शुरू करेगी। इसके अलावा प्रदेश की नई खेल नीति का शासनादेश भी शीघ्र जारी किया जाएगा।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड जल्द जारी करने का आदेश दिया। बैठक में खेल विश्वविद्यालय के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। विभागीय मंत्री ने सभी जिलों के डीएम को आदेश दिए कि खेल विश्वविद्यालय के लिए 100 एकड़ जमीन तलाशी जाए। इसके साथ ही ऊधमसिंह नगर जिले में बालिकाओं के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज खोला जाएगा।

खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बैठक में निर्देशित, आदेशों और प्रस्तावों को समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आठ से 16 साल तक के बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही खेल छात्रवृत्ति योजना शुरू की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को खेल छात्रवृत्ति का प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें